फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ के साथ यहां नजर आएंगे उनके पिता डॉ. हरिवंश राय बच्चन!

Sat, 25 Nov 2017 02:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन का वैक्स स्टेच्यू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जाने माने कवि डॉ. हरिवंश राय बच्चन अब जल्द ही अपने बेटे अमिताभ बच्चन के पास नजर आएंगे, वो भी एक खास मौके पर। नाहरगढ़ स्थित वैक्स म्यूजियम में इसकी तैयारी जा रही है।
विज्ञापन


दरअसल, नाहरगढ़ स्थित वैक्स म्यूजियम में डॉ. हरिवंश राय बच्चन के वैक्स स्टेच्यू को लगाया जाएगा। उनका स्टेच्यू उनके 110 वें जन्म दिन के मौके पर 27 नवंबर को रखा जाएगा। स्टेच्यू का वजन करीब 45 किलो होगा।

जानकारी के मुताबिक म्यूजियम की शुरुआत में ही अमिताभ बच्चे के मोम का पुतला यह लगाया गया है। जिसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। यहां लगे अमिताभ बच्चन के स्टेच्यू का वजन 58 किलो के आस पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीडिंग रूम में नजर आएंगे

हरिवंश राय बच्चन का वैक्स स्टेच्यू - फोटो : अमर उजाला
एक रोचक बात यह भी है कि अमिताभ बच्चन के स्टेच्यू के बैक ग्राउंड में मुंबई स्थित बंगले का नजारा है। वहीं हरिवंशराय बच्चन के पुतले के पीछे दिल्ली गुलमोहर पार्क स्थित आवास सोपान के रीडिंग रूम का नजारा दिखाया जाएगा।

ऐसा पहली बार होगा कि किसी म्यूजियम में बाप बेटे की जोड़ी के मोम के पुतले एक साथ रखे जाएंगे। अब तक जो सैलानी केवल अमिताभ बच्चन को देख पाते थे। वे अब उनके साथ उनके पिता और जाने माने साहित्यकार हरिवंश राय बच्चन के वैक्स स्टेच्यू को भी देख सकेंगे।

गौरतलब है कि जयपुर स्थित वैक्स म्यूजियम में अल्बर्ट आइंसटीन, सचिन तेंदुलकर, भगत सिंह, जैकी चेन, अमिताभ बच्चन समेत कई महान हस्तियों के वैक्स स्टेच्यू रखे गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें