नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में फंसे आसाराम मामले में आज बचाव पक्ष के गवाह के बयान और जिरह पूरी कर ली गई है। अब इस मामले में 9-10 अक्टूबर को अगली सुनवाई होगी।
अनुसूचित जाति जनजाति अदालत के पीठासीन अधिकारी मधुसुदन शर्मा के समक्ष आज नियत समय पर सुनवाई शुरू हुई। इस दौरान आज कोर्ट मे आते समय आसाराम ने कहा कि सिरदर्द से परेशान हूं। मेरे सिर में अक्सर दर्द रहता है बाकि तो सब ठीक है। आसाराम ने अपनी जमानत पर कहा कि 'अब तो एक-दो गवाह ही बचे हैं। आसाराम ने कहा कि कभी हड़ताल तो कभी गवाहों के नहीं आने से मामला लम्बित हो रहा है, झूठे आरोप का बोझ सहन कर रहा हूं।'
वहीं, मामले में बचाव पक्ष का गवाह जम्मू-पुलिस में सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार पहले ही कोर्ट पहुंच गया था और सुनवाई भी शुरू हो गई थी। उसके बाद आसाराम को पेश किया गया।