फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलवर: अतिक्रमण को लेकर एसडीएम की दूसरे दिन भी कड़ी कार्रवाई

Wed, 07 Jun 2017 01:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाती जेसीबी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अलवर के अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रथम राकेश कुमार गढ़वाल ने बुधवार को फिर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अलवर के बस स्टैंड रोड स्थित निर्माणाधीन एक कॉन्पलेक्स मालिक द्वारा बीच सड़क मार्ग पर निर्माण सामग्री डाले जाने को लेकर कार्यवाही की।
विज्ञापन


इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने नगर परिषद प्रशासन को मामले की सूचना दी और मौके पर पड़ी निर्माण सामग्री को जब्त करवाया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रथम के निर्देश पर पहुंचे नगर परिषद के सी एसआई विजय कुमार शर्मा द्वारा नगर परिषद कर्मचारियों को निर्माण सामग्री को जब्त करने की बात कहते हुए संबंधित कॉम्प्लैक्स मालिक इंद्रपाल चौधरी को आदेश दिए की तुरंत रुप से निर्माण सामग्री को हटाया जाए वरना नगरपरिषद सारी निर्माण सामग्री को जब्त कर लेगा जिसके बाद कांम्प्लैक्स मालिक ने अपने मजदूरों को भेजकर सरकारी रोड पर पड़ी निर्माण सामग्री को हटवाया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार को भी एडीएम द्वारा अपने सरकारी आवास के सामने पड़ी मिट्टी को हटवाते हुए आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें