अलवर के अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रथम राकेश कुमार गढ़वाल ने बुधवार को फिर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अलवर के बस स्टैंड रोड स्थित निर्माणाधीन एक कॉन्पलेक्स मालिक द्वारा बीच सड़क मार्ग पर निर्माण सामग्री डाले जाने को लेकर कार्यवाही की।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने नगर परिषद प्रशासन को मामले की सूचना दी और मौके पर पड़ी निर्माण सामग्री को जब्त करवाया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रथम के निर्देश पर पहुंचे नगर परिषद के सी एसआई विजय कुमार शर्मा द्वारा नगर परिषद कर्मचारियों को निर्माण सामग्री को जब्त करने की बात कहते हुए संबंधित कॉम्प्लैक्स मालिक इंद्रपाल चौधरी को आदेश दिए की तुरंत रुप से निर्माण सामग्री को हटाया जाए वरना नगरपरिषद सारी निर्माण सामग्री को जब्त कर लेगा जिसके बाद कांम्प्लैक्स मालिक ने अपने मजदूरों को भेजकर सरकारी रोड पर पड़ी निर्माण सामग्री को हटवाया।
गौरतलब है कि मंगलवार को भी एडीएम द्वारा अपने सरकारी आवास के सामने पड़ी मिट्टी को हटवाते हुए आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की थी।