फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौपालक को गौतस्कर साबित करने में जुटी पुलिस! एक गाय की मौत, अब नए आदेश

Mon, 16 Oct 2017 12:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
कथित गौतस्कर पहलू खान की मौत के मामले में अभी तक पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं अब पुलिस की एक और कार्रवाई ने अलवर को सुर्खियों में ला दिया है।
विज्ञापन


यहां के किशनगढ़बास क्षेत्र में पुलिस पर आरोप लगा है कि एक स्थानीय भाजपा नेता की शह पर पुलिसवाले एक मुस्लिम गौपालक को गौतस्कर साबित करने में जुटे हैं। पुलिस पर आरोप है कि दस दिन पूर्व पुलिसकर्मी गौपालक सुब्बामेव से 51 से अधिक गौवंश छीन लाए और उन्हें एक स्थानीय गौशाला में छोड़ दिया।

इसके बाद से गौपालक सुब्बामेव अपनी गायों को वापस लेने के लिए भटक रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

एक गाय की हुई मौत

फाइल फोटो।
मामले को तूल पकड़ता देख एसडीएम ने इसकी जांच की और अब आदेश दिए है कि सुब्बामेव गौपालक ही है ​और उसे गायें वापस कर दी जाए। जानकारी के अनुसार गौशाला में रखी गई सुब्बामेव की गायों में से एक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गाय गंभीर रुप से घायल है।

वहीं गौशाला प्रबंधन का कहना है कि गाय की मौत बीमारी से हुई है। जबकि इस मामले से जुड़े पुलिस अधिकारी का कहना है गायों को स्थानीय ग्रामीणों ने ही गौशाला में छोड़ा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें