जयपुर में जुटेंगे पूर्व न्यायधीश
- फोटो : Social Media
देश के सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीशों के अखिल भारतीय संघ (ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज़ ऑफ सुप्रीम कोर्ट एंड हाई कोर्ट्स ऑफ इंडिया) की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को आयोजित होगी। ये बैठक होटल जयपुर अशोक, बनीपार्क जयपुर में आयोजित होगी। कोरोना महामारी के बाद यह कार्यकारिणी की पहली बैठक है।
संघ के राजस्थान चैप्टर के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि बैठक में देश के न्यायिक जगत की वर्तमान परिदृश्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों और कार्यकारिणी के आगामी कार्य बिंदुओं पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक में विभिन्न राज्यों से संघ के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यग शामिल होंगे। राजस्थान में निवास कर रहे पूर्व मुख्य न्यायधीश इसमें शिरकत करेंगे।
संगठन सचिव दीपक माहेश्वरी ने बताया कि राजस्थान के नव नियुक्त मुख्य न्यायाधिपति पंकज मिथल और वरिष्ठतम न्यायाधिपति एम एम श्रीवास्तव को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर 'इल्यूमिनेशन ऑफ सिविलाइजेशन इन कॉन्स्टीट्यूशन ऑफ इंडिया' विषय पर प्रदर्शनी का आयोजन भी होगा।