फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी पति ने चार मंजिल से पत्नी को फेंका

Sun, 16 Jul 2017 11:37 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
एक शराबी पति ने अपनी पत्नी को उसी के मायके जाकर भवन के चौथे माले से नीचे फैंक दिया। घटना अलवर के टपूकड़ा के खुशखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी की है जहां पति ने पत्नी को बालकनी से नीचे फेंक दिया जिसके बाद इस घटना में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई । 
विज्ञापन


घायल महिला को परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला का पति कृष्ण कुमार शर्मा शराब का आदी है जिसके चलते घर में अक्सर कलह होती रहती थी वहीं कृष्ण मनीषा के साथ आए दिन मारपीट भी किया करता था।

इसी समस्या के चलते पीड़िता मनीषा अपने मायके में रह रही थी। कल शाम मनीषा का पति अचानक अपने ससुराल पहुंचा और अपनी बीवी को कुछ बात करने का बहाना बनाते हुए उसे बालकनी में ले गया और कुछ देर तक बात करने के बाद उसने मनीशा के हाथ पैर पकड़कर उसे चौथी मंजिल से नीचे फैंक दिया।चार मंजिल से नीचे गिरने के बाद मनीषा का घटना में एक पैर फैक्चर हो गया वहीं आगे अभी उसका इलाज जारी है। घटना में बुरी तरह घायल मनीषा की हालत अभी काफी गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने ही नहीं कराया मामला दर्ज

डेमो इमेज
इस मामले में सबसे ज्यादा  हैरान करने वाली बात जो सामने आई है वो ये है कि अभी तक ना तो मनीषा के घरवालों ने और ना ही उसके ससुराल की तरफ से आरोपी कृष्ण कुमार पर किसी तरह का कोई भी मामला दर्ज नहीं कराया गया।

फिलहाल एतिहात के तौर पर खुशखेड़ा पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं घटना के बाद से ही मौके से फरार आरोपी कृष्ण कुमार की सघनता से पुलिस तलाश कर रही है और उसके परिजनों से भी पूछताछ जारी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें