फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय की 'टॉयलेट-एक प्रेम कथा' अब इस मामले में फंसी

Wed, 05 Jul 2017 04:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
'टॉयलेट-एक प्रेम कथा' - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्मों का विवादों से पुराना नाता रहा है। पहले 'जॉली एलएलबी-2' पर विवाद रहा और अब उनकी आने वाली फिल्म 'टॉयलेट-एक प्रेम कथा' कानूनी पचड़े में फंस सकती है।
विज्ञापन


अगले माह की 11 तरीख को रिलीज होने वाली इस फिल्म की कहानी पर पूर्व में साधु-समाज भी विरोध जता चुका है। लेकिन अब इस फिल्म के निर्माताओं को इसके गाने 'हंस मत पगली प्यार हो जाएगा' को लेकर लीगल नोटिस थमाया गया है।

यह नोटिस जयपुर के तीतरी प्रोडेक्शन की ओर से दिया गया है। नोटिस में प्रोडेक्शन हाउस का कहना है कि 'हंस मत पगली प्यार हो जाएगा' लाइन उनकी फिल्म 'लाडली' के गाने की मुख्य लाइन है। साथ ही 'लाडली' के पोस्टरों में यह लाइन पंच लाइन के रूप में उपयोग की गई है।
विज्ञापन


तीतरी प्रोडेक्शन ने बिना उनकी अनुमित के 'हंस मत पगली प्यार हो जाएगा' लाइन को उपयोग करने के विरोध में 'टॉयलेट-एक प्रेम कथा' के प्रोडेक्शन हाउस एवं डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी वॉयकॉम 18 मोशन पिक्चर को लीगल नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

आईएफटीपीसी में भी की शिकायत दर्ज

लाडली फिल्म पोस्टर
तीतरी प्रोडेक्शन ने इस सबंध में इंडियन फिल्म एंड टीवी प्रोडयूसर काउंसिल को शिकायत भी दर्ज कराई है। 'अमर उजाला' से बातचीत में तीतरी प्रोडेक्शन के निदेशक विपिन तिवारी ने बताया कि हमारी ओर से अक्षय कुमार की 'टॉयलेट-एक प्रेम कथा' फिल्म के निर्माताओं को लीगल नोटिस दिया गया है।

नोटिस में कहा गया है कि 'हंस मत पगली प्यार हो जाएगा' लाइन तीतरी प्रोडक्शन की फिल्म 'लाडली' के पोस्टर और गाने की मुख्य लाइन है। जिसका रजिस्ट्रेशन हमारे प्रोडक्शन हाउस के नाम है। 'लाडली' फिल्म 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' पर आधारित है।

विपिन के अनुसार नेटिस में आपत्ति जताई गई है कि उन्होंने हमारी बिना अनुमति के एक गाने में 'हस मत पगली प्यार हो जाएगा' लाइन का इस्तेमाल किया है। जबकि 'लाड़ली' फिल्म में ये गाना वर्ष 2014 में ही तैयार कर लिया गया था।

तिवारी के ​अनुसार उनकी फिल्म के ​गाने 'हंस मत पगली प्यार हो जाएगा' की लाइन को पूर्व में भी कई क्षेत्रीय ​फिल्मों में उपयोग कर लिया गया है, जिसके कारण उन्हें आर्थिक हानि भी उठानी पड़ी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें