फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार की 'पैडमैन' को इस राज्य में सरकार ने किया Tax Free

Fri, 16 Feb 2018 05:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
padman
विज्ञापन

अक्षय कुमार की चर्चित फिल्म पैडमैन राज्य में टैक्स फ्री होगी। मुख्यमंत्री ने आज इसकी घोषणा एक कार्यक्रम में की। 

विज्ञापन


राजधानी जयपुर में एमएमएस इन्वेस्टमेंट ग्राउंड में आयोजित अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान में फिल्म पैडमैन को टैक्स फ्री करने की अहम घोषणा की। अभिनंदन समारोह आशा सहयोगिनियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी करने की बजट घोषणा के मद्देनजर किया गया था। 

राजे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं और महिलाओं की स्वच्छता की चिंता करते हुए स्कूल-कॉलेजों में सैनेटरी पैड वितरण के लिए मशीनें लगाई जाएंगी। उन्होंने सैनेटरी पैड के उपयोग की जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पैडमैन फिल्म बनाने के लिए अभिनेता अक्षय कुमार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को प्रदेश में टैक्स फ्री किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक महिलाओं तक स्वच्छता का यह संदेश पहुंच सके।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

फिल्म को मिल रहा है अच्छा रेस्पांस

वसुंधरा राजे
मुख्यमंत्री राजे ने इस दौरान आशा सहयोगिनियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना। 

सोशल मुददे पर बनी फिल्म पैडमैन में अक्षय कुमार के अलावा राधिका आप्टे और सोनम कपूर भी हैं। फिल्म का निर्देशन आर बाल्कि ने किया है। फिल्म नौ फरवरी को रिलीज हुई है। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के हफ्ते भर में अच्छी-खासी कमाई कर ली है। जानकारी के अनुसार, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 65 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रेस्पांस मिल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें