फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेज से कूदे खिलाड़ी कुमार और दौड़कर पहुंचे सीएम के पास

Sat, 05 Aug 2017 07:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अक्षय कुमार और वसुंधरा राजे स्टेज पर आपस में बातचीत करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बॉलीवुड में अपनी फिटनेस के लिए जाने जानेवाले खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने आज एक छोटा स्टंट और कर दिखाया।
विज्ञापन



अक्षय कुमार ने जैसे ही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को देखा, वे स्टेज से कूदे और दौड़कर राजे के पास पहुंचे और गर्मजोशी के साथ मुलाकात की। मौका था जयपुर में चल रहे दो दिवसीय फेस्टिवल ऑफ एजुकेशन कार्यक्रम का। फेस्टिवल में अक्षय कुमार, शबाना आजमी, शंकर महादेवन सहित कई फिल्मी हस्तियां शिरकत कर रही हैं।

कार्यक्रम के एक सेशन में अक्षय कुमार ऑडियंस से रूबरू हुए। इसी दौरान वहां सीएम वसुंधरा राजे भी आ गई। उन्हें देख अक्षय कुमार करीब पांच फुट उंचे स्टेज से कूदे और दौड़कर सीएम के पास आए और उनका हाथ थाम कुछ देरे बातचीत की। इसके बाद वे वापस स्टेज पर गए अपना कार्यक्रम दिया।
विज्ञापन


अक्षय कुमार ने अपनी आनेवाली फिल्म 'टॉयलेट-एक प्रेम कथा' के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस फिल्म का नाम पहले 'संडास-एक प्रेम कथा' था। लेकिन बाद में ये नाम बदल दिया गया।
विज्ञापन

मेरी 'पैडमेन' नाम की पिक्चर भी आने वाली है -अक्षय

अक्षय कुमार स्टेज पर बातचीत करते हुए - फोटो : अमर उजाला
अक्षय कुमार ने कहा कि महिलाओं से संबंधित मेरी फिल्म 'पैडमेन' आने वाली है। जो महिलाओं में हाइजिन प्रॉब्लम के मुद्दे को उठाएगी। ये भी एक गम्भीर समाजिक समस्या है, जिसे फिल्म में दिखाया गया है।

उन्होंने कहा कि 'टॉयलेट-एक प्रेमकथा' फिल्म भी समाज के गम्भीर विषय को उठा रही है। जिसे डॉक्यूमेंट्री के बजाय कमर्शियल रूप में दिखाया गया है।

उन्होंने कहा कि मैने दस हजार लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी है। सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देश में कम्पलसरी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं एजुकेशन बेस आइडिया पर फिल्म बनाना चाहता हूं, जिसकी शुटिंग राजस्थान में करने की इच्छा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें