फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजमेर की बेटी ने Mrs india में किया नाम रोशन

Sat, 06 May 2017 09:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पूजा चौहान
विज्ञापन
अजमेर की बेटी ने मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में पुरस्कार जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। ये बेटी है पूजा चौहान, जिन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता—पिता को दिया है।
विज्ञापन


पूजा चौहान ने बताया कि उसने सोफिया काॅलेज से शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद इंटीरियर डिजाईनिंग का कोर्स किया। चौहान ने बताया कि उन्हें बचपन से ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विशेष लगाव रखा। उनका यही लगाव उन्हें नृत्य और फैशन की ओर खींच लाया। पूजा ने भवाई नृत्य प्रतियोगिता में अन्तरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर कई पुरस्कार जीते। इसके बाद वर्ष 2006 में मिस राजस्थान का खिताब जीता।

हाल ही में अप्रेल माह में दिल्ली में हुई मिस इंडिया 2017 प्रतियोगिता में मिसेज स्पार्कलिंग दीया-2017 का पुरस्कार और मई माह में जयपुर में हुई मिसेज इंडिया राजस्थान-2017 में बेस्ट वाॅक 2017 का खिताब मिला। चौहान ने बताया कि वर्तमान में वह अपने  पति के साथ गुडगांव में रह रही हैं। एनसीसी में रहते हुए बेस्ट शूटर आॅफ राजस्थान का पुरस्कार भी वे प्राप्त कर चुकी है। पूजा के सवा साल का एक बेटा है। उनके पति गुडगांव की निजी कम्पनी में साॅफ्टवेयर इंजीनियर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें