फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंसिपल का बेटा एमबीए होल्डर इस कारण बना चोर

Wed, 22 Mar 2017 12:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में एमबीए होल्डर बाइक चोर हर्ष व उसका साथी सलमान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नशे का आदी व्यक्ति नशा पाने के लिए किस हद तक जा सकता है, इससे जुड़ा मामला अजमेर में क्लाॅक टावर थाना पुलिस की कार्रवाई में सामने आया है। एक पूर्व प्रिंसिपल का एमबीए डिग्रिधारी बेटा अपनी नशे की जरूरतें पूरी करने के लिए वाहन चुराता था। अब वो सलाखों के पीछे है।
विज्ञापन


केसरगंज थाना प्रभारी राजाराम यादव ने बताया कि आर्य नगर में रहने वाले हर्ष सूद ने एमबीए की डिग्री हासिल की है। उसके पिता विनोद कुमार सूद काॅलेज प्राचार्य के पद से सेवानिवृत हैं। हर्ष को कुछ समय पहले स्मैक पीने की आदत लग गई। इस लत के कारण वह जेबतराशी और वाहन चोरी करने लगा और कभी पुलिस की पकड़ में भी नहीं आया।

गत 19 मार्च को बाबू मोहल्ला निवासी प्रवीण खंडेलवाल की बाइक चोरी के मामले में तफ्तीश के दौरान हर्ष का नाम सामने भी आया लेकिन एकबारगी तो पुलिस ने उसे छोड़ दिया लेकिन जब उसका साथी दरगाह बाजार निवासी सलमान पकड़ा गया तो उसने सारी दास्तां बयां की। इसके बाद हर्ष को गिरफ्तार किया गया। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद चोरी की गई बाइकें बरामद की गई।  हर्ष ने अन्य थाना क्षेत्रों में भी वारदात करना कबूला है।
विज्ञापन


पार्टस बेचकर करते नशा

हर्ष ने अमर उजाला को बताया कि वह बाइक चुराकर किसी सुनसान जगह ले जाते यहां से पार्टस निकाल कर मिस्त्रियों को बेच देते थे। इससे मिलने वाली राशि से नशे की लत को पूरा करते थे। अब पुलिस गिरफ्त में आने के बाद हर्ष खुद को कोस रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें