कम किराए में हवा में उड़ने का सपना अब आईटी एजुकेशन हब बन चुके कोटा के लोगों के लिए सच हो गयाां है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज से कोटा राजस्थान की राजधानी जयपुर से हवाई मार्ग के माध्यम से जुड़ जाएगा।
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दोपहर करीब एक बजे सांसद ओम बिरला के साथ इस हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगी। हालांकि फिलहाल एक नौ सीटर चार्टर प्लेन इस सेवा में उपलब्ध होगा। सुप्रीम एयरलाईन की इस सेवा का किराया 2499 रुपए तय किया गया है। जानकारी के अनुसार जयपुर-कोटा के बीच इस सेवा के लिए लोगों में भारी उत्साह है।
लम्बे समय से कोटा के लोगों की हवाई सेवा शुरू करने की मांग थी। यहां के सांसद ओम बिलड़ा सहित विधायकों ने भी उचित मंच पर ये बात उठाई भी थी।