एयरफोर्स की सूर्य किरण टीम ने आज सूर्य नगरी जोधपुर में अपना जलवा दिखाया। जोधपुर के लोग आज एक बार फिर इनके हैरत अंगेज कारनामों के साक्षाी बने।
सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने आसमान में कई तरह की कलाबाजियां दिखाई। करतब दिखा रहे प्लेन की गति की तरह दर्शकों की धड़कन भी ऊपर-नीचे होती रही। महज पांच सौ मीटर की ऊंचाई पर साढ़े छह सौ किलोमीटर की गति से प्लेन को एक-दूसरे के सामने देख लोगों के एक बारगी तो होश उड़ गए।
एक घंटे के एयर शो के दौरान सूर्यकिरण टीम ग्रुप कैप्टन अजीत कुलकर्णी के नेतृत्व में नौ विमानों से अपनी 21 हवाई कला बाजियां दिखाई। कार्यक्रम के दौरान जोधपुर के पूर्व राजघराने के गज सिंह, जिला प्रशासन, वायुसेना के अधिकारी मौजूद थे।