फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर फेंका गया विस्फोटक, घर क्षतिग्रस्त, तीन दिन में दूसरी घटना

Tue, 08 Aug 2017 09:48 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
अपराधियों के बुलंद हौंसले पुलिस के लिए परेशानी का कारण बने हुए है। राजस्थान के नागौर जिले में तीन दिन में दूसरी बार किसी व्यक्ति के घर विस्फोटक फेंका गया। घटना आज सुबह की बताई जा रही है । 
विज्ञापन



जब नागौर निवासी बाबूलाल सोनी के घर विस्फोटक डाला गया। जिससे उसके घर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद ईलाके में दहश्त फैल गई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।


जिसके बाद मामले की जांच प्रांरभ कर दी गई है। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व नागौर जिले के हरनावां में भी एक व्यक्ति के घर पर डायनामाइट फेंका गया था जिससे उसके घर को काफी नुकसान पहुंचा था। वहीं करीब दो माह पूर्व नागौर के बडू गांव में भी इसी तरह की घटना हो चुकी है।
विज्ञापन



लेकिन पुलिस अभी तक इन सभी मामलों में खाली हाथ दिख रही है। अभी तक कोई गिरफ्तारी किसी भी मामले में नहीं हो सकी है। वहीं लगातार हो रही घटनाओं के बाद लोगों में दहश्त का माहौल है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें