फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल जाने से जिनका छिना विधायक पद, अब उनकी पत्नी पहुंची विधानसभा

Tue, 25 Apr 2017 10:04 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
शोभारानी कुश्ववाह
विज्ञापन
जेल में पहुंचने के बाद जिनकी विधायकी छिन गई, अब उनकी पत्नी विधानसभा पहुंच गई हैं। पहली बार विधानसभा पहुंची विधायक शोभारानी कुशवाह ने सोमवार को विधानसभा परिसर का माहौल बदल दिया। वे पंडित साथ लाई थीं।
विज्ञापन


माहौल भी एेसा बना कि विधानसभा की सीढ़ीयों के पास जोर—जोर से मंत्रों का उच्चारण करता पंडित, सीढ़ियों की पूजा करती शोभारानी कुशवाह और चारों ओेर लगा मीडिया का जमावड़ा। सोमवार सुबह विधानसभा का विशेष सत्र प्रारंभ होने से पूर्व उक्त नजारा चर्चा का विषय रहा। जब धौलपुर उपचुनाव में करीब 38 हजार मतों से जीतने वाली भाजपा विधायक शोभारानी कुश्वाह पहली बार विधानसभा पहुंची। वे पंडित सहित पूजा-अर्चना की पूरी व्यवस्था के साथ विधानसभा पहुंची थीं।

विधानसभा की कार्रवाई प्रारंभ होने के बाद शोभारानी कुशवाह को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शोभारानी कुशवाह के पति और धौलपुर से पूर्व विधायक बी.एल. कुशवाह हत्या के आरोप में जेल में बंद है। बी.एल. कुशवाह बसपा से विधायक थे। हत्या का आरोप लगने के बाद जब उन्हें पुलिस पकड़ने पहुची, तो वे कई महीनों तक फरार भी रहे।
विज्ञापन


बी.एल. कुशवाह की विधायकी छिनने के बाद उप चुनाव से पहले भाजपा ने उनकी पत्नी शोभारानी को भाजपा में शामिल कर टिकट दिया था। हाल ही में कई राज्यों में हुए उपचुनाव मेंं भाजपा को सबसे बड़ी जीत धौलपुर से मिली है।
विज्ञापन


शोभारानी कुशवाह को जीताने के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में आधा सरकार के आधा दर्जन से अधिक मंत्रीयों ने खासी मशक्कत की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें