फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिट्स पिलानी से कश्मीरी युवक गायब, आपत्तिजनक मैसेज रहे कारण

Tue, 25 Apr 2017 09:33 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
हाशिम सोफी
विज्ञापन
चित्तौड़गढ़ की मेवाड़ यूनिवर्सिटी में 19 अप्रेल को कश्मीरी युवकों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद अब नई घटना प्रसिद्ध बिट्स पिलानी इंस्टीट्यूट से सामने आ रही है। पिछले करीब दो दिन से यहां से एक कश्मीरी युवक गायब है। कारण एक आपत्तिजनक मैसेज बताया जा रहा है।
विज्ञापन


कश्मीर में युवाओं के द्वारा सुरक्षा बलों पर हो रही पत्थरबाजी की घटनाओं के वीडियो वायरल होने के बाद इसके नकारात्मक असर देश के अन्य हिस्सों में दिखाई देने लगे है। जानकारी के अनुसार कश्मीर के बांदीपुर का रहने वाला हाशिम सोफी फार्मेसी डिपार्टमेंट में प्रोजेक्ट के तहत इंस्टीट्यूट में आया हुआ था। इंस्टीट्यूट से मिली जानकारी के अनुसार सोफी 21—22 अप्रेल की रात्रि से ही कहीं चला गया है।

दरअसल सोफी ने अपने हॉस्टल रुम की दीवार पर अपने कपड़े सुखाए थे। तो किसी ने उसके कपड़ों पर उसके कश्मीर से सबंध रखने पर आपत्तिजनक बातें लिख दी थी। घटना के बाद से वह अपने क्वार्टर में नहीं है और ना ही उसने अपने प्रोजेक्ट इंचार्ज को अपने कहीं जाने की सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में इंस्टिट्यूट अपने स्तर पर जांच में जुट गया है। सोफी की जानकारी के लिए इस्टिट्यूट प्रशासन ने उसके दोस्तों से भी चर्चा की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें