फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बाथरुम में मिलेगा कुछ ऐसा कि कड़ाके की सर्दी में भी रोज नहाएंगे बच्चे

Mon, 06 Nov 2017 06:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सर्दियों में नहाना कई बार हॉस्टल में बच्चों को सजा सा लगता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। दरअसल, सरकार ने हॉस्टल्स के लिए कुछ विशेष इंतजाम किए हैं। 
विज्ञापन


दरअसल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित आवासीय विद्यालयों के छात्रावासों में रह रहे बालक व बालिकाओं को सर्दियों में नहाने के लिए गर्म पानी उपलब्ध होगा। इसके लिए 17 आवासीय विद्यालयों के छात्रावासों में सोलर वाटर हीटर लगाए गए हैं, जिन्हें 15 दिन में चालू कर दिए जाएंगे।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. अरूण चतुर्वेदी ने सोमवार को बताया कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा में प्रदेश के 200 छात्रावासों एवं 17 आवासीय विद्यालयों में सोलर होम लाईट लगाने का लक्ष्य था। इनमें से 133 छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए होम लाईटें लगाई जा चुकी हैं, शेष 63 छात्रावासों व 9 आवासीय विद्यालयों में शीघ्र होम लाईटें लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

ये भी दिए निर्देश

अरुण चतुर्वेदी - फोटो : demo pic
मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि स्वीकृत छात्रावासों में 32 छात्रावासों के लिए भूमि का आवंटन किया जा चुका है। शेष प्रकरणों में प्राथमिकता से भूमि आवंटन करने के लिए सम्बन्धित जिला कलेक्टरों से बात कर निपटाने तथा छात्रावासों में आधारभूत सुविधाओं के लिए छोटी छोटी कमियों को समय रहते दूर करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में आई.आई.टी., आई.आई.एम., मेडिकल के लिए कोचिंग योजना में प्रवेश दिलाने, 2 किलोमीटर से अधिक दूरी के छात्रावासों के बच्चों को स्कूल आने-जाने के लिए साइकिल उपलब्ध कराने, सामान्य वर्ग के आर्थिक पिछड़े वर्ग के बच्चों को आर्थिक सहायता देने, लावारिस लाशों के दाह-संस्कार के लिए जिलों में स्वयंसेवी संस्थाओं का चयन करने, जयपुर शहर में पी.पी.पी. मॉडल पर 5 स्टार वृद्धाश्रम की कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिये।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें