फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइव मर्डर: वीडियो देखकर दिलों में बैठा ऐसा खौफ डर के मारे अपने गांव लौट रहे बंगाली मजदूर

Sun, 10 Dec 2017 01:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
राजसमंद में हुए लाइव मर्डर का वीडियो देखने के बाद लोगों में भय का महौल है। खौफ के चलते गांव की गलियों में घटना के तीन दिन बाद भी सन्नाटा पसरा हुआ है।  राजसमंद के धोइंदा गांव में किराए से रहने वाले बंगाली मजदूर धीरे धीरे पलायन करने लगे हैं।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ हुआ है। आम दिनों की तरह नजर आने वाली चहल—पहल गायब हो गई है। यहां रह रहे मजदूर परिवार अपने पश्चिम बंगाल स्थित अपने गांव लौट गए है। जबकि कुछ परिवार लौटने की तैयारी में है। 

आपको बता दें कि धोइंदा गांव में बड़ी संख्या में बंगाली मजदूर रहते हैं। ये सड़क,बिल्डिंग और घर बनाने वालों ठेकेदारों के यहां मजदूरी करते है। ऐसे में यहां निर्माण प्रोजेक्ट भी प्रभावित होंगे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

सामान भी छोड़ गए

फाइल फोटो
धोइंदा गांव से पलायन करने वाले मजदूर अपने साथ केवल जरूरी सामान लेकर गए है। औजार और दूसरा सामान भी यहीं छोड़कर गए है। इस नृशंस हत्याकांड का उनके दिलों में जबरदस्त खौफ बैठ गया है। वे अपने साथ नकदी और कपड़े आदि लेकर यहां से पलायन कर गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें