अस्पताल में इलाज के दौरान एक्ट्रेस कंगना रनौत
- फोटो : Amar Ujala
फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' की शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें लीड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर घायल हो गई हैं। इसके चलते फिल्म की शूटिंग को रोकना पड़ा।
जोधपुर में पिछले कुछ दिनों से 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' की शूटिंग चल रही है। जोधपुर के मेहरानगढ़ फोर्ट में चल रही शूटिंग के दौरान कल देर रात फिल्म की लीड एक्ट्रेस कंगना रनौत अचानक शूटिंग के दौरान गिर गईं और पैर में चोट लगा बैठी। हादसे के तुरंत बाद कंगना रनौत को जोधपुर के गोयल अस्पताल में चैकअप करवाया गया। जहां प्रारंभिक उपचार और पैर में प्लास्टर करने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
चिकित्सकों ने फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को आराम करने की सलाह दी है, ऐसे में फिलहाल फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। कंगना रनौत अपने पैर का किसी बड़े डॉक्टर से इलाज करवाना चाहती है, जिसके लिए उन्हें तुरंत मुंबई रवाना होना पड़ा है। गौरतलब है कि एक्ट्रेस कंगना रनौत को इससे पहले भी इस फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो चुकि हैं।