फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह समारोह में गिरी दीवार, नौ लोगों की मौत

Sat, 29 Apr 2017 04:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
घटनास्थल।
विज्ञापन
भरतपुर के पीढ़ी गांव के एक घर में जब भात की रस्म चल रही थी तभी वहां बैठे लोगों पर अचानक मकान की दीवार आ गिरी। जिसमें 30 लोग दब गए। घटना में नौ लोगों की मौत हो गई।  घायलों को  नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव के निवासी अन्नी के बेटों की शादी है जिससे पूर्व शुक्रवार रात्रि को भात का कार्यक्रम चल रहा था। रात्रि करीब दस बजे मकान के छज्जे पर अधिक लोग होने के कारण वह नीचे गिर गया। इससे पहले लोग संभल पाते तभी मकान की दीवार पर नीचे बैठे लोगोंं पर गिर गई। इस घटना में 30 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जबकि जिन नौ लोगों की मौत हुई है उनमें दुल्हे का चाचा सहित पांच महिलाएं, एक बच्ची व दो पुरुष सम्मलित है।

घटना के बाद गांव अफरा—तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से मलबे से घायलों को बाहर निकाला गया। इसके बाद घायलों को आसपास के अस्पतालों में ले जाया गया। जहां छह लोगों के मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद देर रात्रि तक तीन और लोगों ने दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में हुए इस हादसे के बाद देर रात्रि ही जिले के पुलिस अधीक्षक व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें