फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Political News: आप के प्रदेश प्रभारी ने कहा- राजस्थान में कानून व्यवस्था बदहाल, चहुओर अराजकता

Mon, 12 Sep 2022 09:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

आम आदमी पार्टी ने राजस्थान में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर गहलोत सरकार को पूरी तरह विफल करार दिया है। पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया, प्रदेश में अराजकता का माहौल व्याप्त हो गया है। इसे सत्तारुढ़ दल के नेता स्वयं स्वीकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में आम आदमी पार्टी के प्रभारी विनय मिश्रा ने प्रदेश की गहलोत सरकार को कई मुद्दों पर जमकर घेरा। पार्टी प्रभारी ने सोमवार को कहा, जिस तरह नागौर में बजरी माफियाओं ने आतंक मचाया है, यह सीधे-सीधे प्रदेश सरकार को चुनौती है। वहीं, बाड़मेर में बजरी माफिया ने लूट मचा रखी है। सत्तारूढ़ दल के कैबिनेट मंत्री हेमाराम चौधरी ने स्वयं इसे स्वीकार कर सच्चाई बयान की है। यह सीधे-सीधे बताता है कि राजस्थान में अराजकता का माहौल है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली और कन्याकुमारी में व्यस्त हैं। लेकिन राजस्थान की जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह से असमर्थ साबित हुए हैं। मुख्यमंत्री गुजरात में जाकर राजस्थान मॉडल की तारीफ करते हैं, लेकिन असलियत में राजस्थान की जनता उनके तथाकथित मॉडल से त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है।

पार्टी प्रभारी ने कहा, खास बात यह है कि आप के साथ यह बात सत्तारूढ़ दल के कई नेता खुलेआम कह रहे हैं। राजस्थान में चहुओर लूट मची हुई है, भ्रष्टाचार चरम पर है और मुख्यमंत्री घोषणाजीवी बने हुए हैं। प्रदेश सरकार की एक भी योजना का क्रियान्वयन जमीन पर नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, इच्छा शक्ति देखनी हो तो पंजाब सरकार से मुख्यमंत्री गहलोत को सीखना चाहिए। वहां अवैध खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लग चुका है। प्रतिदिन पंजाब पुलिस ड्रग्स की खेप पकड़कर अपराध पर लगाम लगा रही है। दिल्ली सरकार के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की वैश्विक सराहना हो रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें