फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी बहुत दूर है 'आप'की 'दिल्ली', इसलिए अधूरी रह गई 'विश्वास' की आस

Tue, 05 Sep 2017 03:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
KUMAR VISHWAS
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनावों में इस बार आम आदमी पार्टी से संबद्ध छात्र संगठन 'सीवाईएसएसआरजे' कुछ सीटों पर कब्जा किया। इसे आप की शानदार एंट्री बताया जा रहा है, लेकिन स्थिति यह है कि संगठन किसी यूनिवर्सिटी के स्तर पर या एकाध कॉलेज को छोड़कर किसी में भी बड़े पद पर जीत हासिल नहीं कर पाया है।
विज्ञापन


आप के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुमार विश्वास को राजस्थान की अहम जिम्मेदारी सौंपी हुई है। इस कारण राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव के दौरान कुछ कॉलेजों में मिली इस जीत को आप पार्टी के राजस्थान प्रभारी कुमार विश्वास से जोड़कर बताया जा रहा है।

लेकिन राजस्थान में जिन जगहों पर संगठन के प्रत्याशियों की जीत के दावे किए जा रहे हैं, उनमें मुख्य कॉलेज न के बराबर ही हैं। राजस्थान यूनिवर्सिटी, एमडीएस यूनिवर्सिटी समेत बड़े संस्थानों में संगठन का नाम गायब सा ही है।
विज्ञापन


सीवाईएसएसआरजे से जुड़े प्रतिनिधि का दावा है कि इस बार राजस्थान में 90 प्रत्याशी खड़े किए गए थे, जिनमें से करीब 60 प्रत्याशी जीते हैं।

यहां चूक गए कुमार विश्वास, नहीं तो नतीजा होता कुछ और

कुमार विश्वास - फोटो : ANI
एक महीने में संगठन की ओर से जो प्रचार हुआ उसका परिणाम सामने है। कहा जा रहा है कि इन चुनावों के दौरान यदि कुमार विश्वास खुलकर सामने आते और राजस्थान के दौरे कर प्रचार कर लेते तो संभवतया बड़ी सीटें मिल सकती थी।

छात्रराजनीति के सबसे बड़े चुनावों में अपने संगठन के लिए कैम्पेनिंग के दौरान कुमार विश्वास न तो राजस्थान पधारे न ही उनका कोई कार्यक्रम तय किया था। ऐसे में विश्वास कुमार के जादू पर विश्वास होता नजर नहीं आ रहा है।

दावे के मुताबिक मुताबिक महारानी कॉलेज में उपाध्यक्ष पद जीत हासिल करने वाली जेबुनिशा सीवाईएसएसआरजे समर्थित है। राजधानी में होने के कारण इस कॉलेज में मिली जीत को ही अन्य स्थानों के मुकाबले बड़ा माना जा सकता है।
विज्ञापन

कॉलेज में रहा ये हाल, यूनिवर्सिटी के मुख्य पदों का ये रहा गणित

राजस्थान विश्वविद्यालय - फोटो : Demo pic
साथ ही, बालाजी महाविद्यालय साधासर नोखा के चारों उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। यहां से सरस्वती अध्यक्ष पद, सुमित्रा उपाध्यक्ष पद, सरोज महासचिव पद, रामनिवास सयुक्त सचिव पद का चुनाव जीते हैं।

सीवाईएसएसआरजे के सुनील चौधरी भी मोराका सरकारी कॉलेज में अध्यक्ष पद का चुनाव जीत गए हैं। राजकीय कला महाविद्यालय कोटा से संयुक्त सचिव के उम्मीदवार दीपक शर्मा ने भी जीत हासिल की है। अजमेर भागवंत यूनिवर्सिटी के रामलाल घाकड़ ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है।

यूनिवर्सिटी के मुख्य पदों का ये रहा गणित

राजस्थान यूनिवर्सिटी जयपुर- पवन यादव (निर्दलीय)

सुखाड़िया यूनिवर्सिटी उदयपुर- भवानी शंकर (एबीवीपी)

जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी, जोधपुर- कांता ग्वाला (एनएसयूआई)

एमडीएस यूनिवर्सिटी अजमेर- मनीष पूनिया (निर्दलीय)

कोटा यूनिवर्सिटी- पिंकेश मीणा (एबीवीपी)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें