फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह के मासूम की हत्या कर फंदे पर झूल गई मां..

Sat, 20 May 2017 12:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मां और बच्चे की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जयपुर के नजदीक स्थित चाकसू के रामननिवास गांव में शुक्रवार देर रात्रि हुई एक दर्दनाक घटना ने लोगों को सकते में ला दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव के निवासी मानसिंह की पत्नी ने रात्रि को अपने चार वर्षीय मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी फिर स्वयं कमरा बंद कर फंदे से झूल गई। घटना की जानकारी शनिवार सुबह मिली जब मां के पास ही सो रहे चार वर्षीय बड़ा बेटा सोकर उठा। उसने देखा मां फंदे से झूल रही है। इसके बाद उसने बाहर सो रहे अपने पिता को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


वहीं महिला के पीहर व ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि मृतका मानसिक रुप से बीमार था। उसे समय—समय पर दौरे पड़ते थे। मृतका के परिजनों के अनुसार करीब दो माह पूर्व ही उसने अपने बड़े चार वर्षीय पुत्र का भी गला दबाकर मारने का प्रयास किया था। घटना की जानकारी के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच भी प्रारंभ कर दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें