फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस डॉक्टर जोड़े ने की अनोखी शादी, खूब बटोरी सुर्खियां

Sun, 30 Apr 2017 05:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डॉक्टर जोड़े की शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीकर में शनिवार रात एक अनोखी शादी हुई। शादी में दूल्हा डॉ. कैलाश जहां देशी था वहीं दुल्हन डॉक्टर विक्टोरिया विदेशी थी। दोनों एक साथ विदेश में पढ़े, डॉक्टरी की और दोनों में प्यार हुआ और फिर जब बात शादी करने की आई तो दोनों ने भारतीय रीति रिवाजों को ही चुना।
विज्ञापन


सीकर के रहने वाले कैलाश एमबीबीएस की पढ़ाई करने युक्रेन गए थे। वहां एडमिशन के दौरान ही दोनों ने एक दूसरे से दोस्ती की। वक्त गुजरा और दोस्ती प्यार में बदल गई। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला कर लिया। अब सवाल ये उठा कि शादी किन रीति—रिवाजों से की जाए। दोनों ने ही भारतीय संस्कृति के मुताबिक शादी करने का फैसला लिया। इसी फैसले के बाद दोनों ने अपने परिवारों को जानकारी दी। विक्टोरिया का पूरा परिवार उनके साथ भारतीय रीति—रिवाजों से होने वाली शादी में शामिल होने के लिए भारत आ गए।

शनिवार को सीकर के पिपराली रोड स्थित सीएम मैरिज गार्डन में मंत्रोच्चार के बीच शादी सम्पन्न करवाई गई। शादी के दौरान इस अनोखे जोड़े को देखने के लिए मानो शहर उमड़ पड़ा हो। सूर्ख लाल जोड़े में सजी—धजी विक्टोरिया लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गई। विक्टोरिया के साथ उनके माता—पिता और भाई—बहन भी सीकर आए। विक्टोरिया को अच्छी खासी हिन्दी बोलते देख लोग दंग रह गए। गौरतलब है इस बार दो दिन अक्षय तृतीया रहने से शादियों की खासी धूम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें