फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसवाला बना एक किन्नर लेकिन नियुक्ति के लिए......

Mon, 03 Apr 2017 08:56 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
न्याय के लिए अपील।
विज्ञापन
देश में तमिलनाडु एक ऐसा राज्य है जहां सबसे पहले एक किन्नर को पुलिस फोर्स में सब इंस्पेक्टर के तौर पर नियुक्ति मिली थी। अब राजस्थान में भी जालौर की रहने वाली एक 24 वर्षीय किन्नर गंगा कुमारी ने पुलिस कांस्टेबल की ना केवल परीक्षा पास की अपितु शारीरिक दक्षता परीक्षा में भी वह सफल रही है।  लेकिन पिछले दो वर्षों से यह किन्नर गंगा कुमारी पोस्टिंग आॅर्डर का इंतजार कर रही है।  जबकि उसके साथ परीक्षा पास करने वाले अन्य प्रतियोगी ना केवल अपनी ट्रेनिंग पूरी कर चुके है अपितु उन्हें नियुक्ति भी मिल गई है। प्रशासनिक व्यवस्था के भेदभावपूर्ण रवैये से परेशान होकर गंगा कुमारी पिछले दो वर्ष के दौरान प्रदेश के डीजीपी से लेकर जालौर के पुलिस अधीक्षक तक से मिल चुकी है। लेकिन अभी तक उसे कोई राहत नहीं मिली है। व्यवस्था से दुखी होकर कुमारी ने अब जोधपुर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 
विज्ञापन


किन्नर होना क्राईम नहीं है
गंगा कुमारी का कहना है कि पुलिस कांस्टेबल की भर्ती वर्ष 2013 में निकली थी। इसके बाद उसने लिखित व शारीरिक दक्षता परीक्षा पास की। मेडिकल टेस्ट के दौरान लिखा गया कि वह किन्नर है। कुमारी का कहना है कि किन्नर होना कोई क्राइम नहीं है। भारत में सभी नागरिकों को समान अधिकार मिलते है। कुमारी का आरोप है अंतिम रुप से चयन के लिए 208 उम्मीदवार सूची में थे। जिसमें उसका नम्बर 148वां था। लेकिन सभी 207 उम्मीदवारों को नियुक्ति मिल चुकी है जबकि उसे अभी तक नियुक्ति पत्र का इंतजार है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि तमिलनाडु में भी पुलिस में सब इंस्पेक्टर की नियुक्ति पाने वाले किन्नर को लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी पड़ी थी। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें