फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर पर पाकिस्तान की ओर से उड़कर आया कुछ ऐसा, सुरक्षा एजेंसियां हैरान...

Wed, 18 Oct 2017 11:53 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
पाकिस्तान से लगते बॉर्डर एरिया पर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर रहती हैं, फिर भी पाकिस्तान भारतीय सीमा में जासूसी के लिए नए-नए पैंतरे अपनाता रहता है।
विज्ञापन



राजस्थान के जैसलमेर जिले में बीती रात को आसमान में एक संदिग्ध वस्तु उड़ती हुई दिखाई दी। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मच गई है। जानकारी के अनुसार यह चमकीली वस्तु जैसलमेर के नोख में दिखाई दी।

स्थनीय लोगों की जानकारी के बाद अब इसकी जांच की जा रही है कि यह वस्तु क्या थी? लोगों ने बताया कि यह चमकीली वस्तु बॉर्डर की ओर से आई थी और लगभग 30 सैकेण्ड तक आसमान में दिखाई दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो भी बना, लेकिन रहस्य बरकरार

फाइल फोटो।
स्थानीय लोगों ने जैसे ही चमकीली वस्तु को देखा, तो उन्होंने तुरंत इसका वीडियो बनाया और पुलिस को भी सूचना दी। हालांकि वीडियो में भी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उड़ने वाली यह चमकीली वस्तु क्या है।

सुरक्षा एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं, लेकिन वे भी स्पष्ट नहीं बता पा रही हैं। कयास के आधार पर कहा ​जा रहा है ​कि संदिग्ध वस्तु ड्रोन भी हो सकती है। जबकि जांच एजेंसी अभी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।

इससे पूर्व भी राजस्थान में पाकिस्तान से लगते बॉर्डर क्षेत्रों में बैलून, ट्रांसमीटर से लगे पक्षी व अन्य कई जासूसी वस्तुएं मिली हैं। गौरतलब है दीपोत्सव के चलते बॉर्डर के साथ देश के भीतरी इलाकों में भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें