फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में चूर महिला की करतूत से पुलिसवाले का यह हुआ हाल

Wed, 18 Oct 2017 10:15 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
दीपोत्सव के चलते इन दिनों पुलिस की सतर्कता बढ़ गई है। लेकिन बीती रात जयपुर शहर में वाहनों की चैकिंग में लगे पुलिसकर्मियों की जान पर बन आयी। दरअसल जयपुर शहर में सेंट्रल पार्क के नजदीक देर रात्रि को एक कार ने सड़क किनारे खड़ी पीसीआर वैन को टक्कर मार दी। जिसके कारण पीसीआर चालक सीताराम गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार कार चालक महिला शराब के नशे में थी। इसके बाद पुलिस ने कार चालक महिला व उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया है। वहीं हादसे में घायल सीताराम को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस करेगी कार्रवाई

crime scene
 चिकित्सकों के अनुसार चालक गंभीर घायल है और उसकी पसलियों में फ्रैक्चर हुआ है। वहीं देर रात कई पुलिस अधिकारी भी घायल सीताराम को देखने को लिए अस्पताल पहुंचे। जबकि आरोपी महिला व उसके मित्र को दुर्घटना थाने को सौंप दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शहर में और भी कई स्थानों पर चैक पोस्ट बनाए जाएंगें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें