फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर के नजदीक से संदिग्ध गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसिंयां कर रही है पूछताछ

Wed, 27 Sep 2017 11:29 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
आरोपी
विज्ञापन
 भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी जिले जैसलमेर की अंतर्राष्ट्रीय सीमा के समीप लगातार संदिग्ध पकड़े जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए एक व्यक्ति को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा के समीप दबोच लिया।
विज्ञापन




इस व्यक्ति को साधेवाला चौकी के समीप 135वीं वाहिनी के जवानों ने सीमावर्ती क्षेत्र में घूमते हुए हुए देखा था। प्रारंभिक पूछताछ में संदिग्ध ने स्वयं का नाम अर्जुन साहनी, निवासी जिला समस्तीपुर, बिहार का बताया। सीमा सुरक्षा बल की प्रारंभिक पूछताछ के बाद संदिग्ध को रामगढ़ पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

आए दिन पकड़े जाते है संदिग्ध

फाइल फोटो।
हांलाकि संदिग्ध के पास से कोई आपतिजनक वस्तु नहीं मिली है। वहीं अब संदिग्ध से विभिन्न सुरक्षा एजेसिंया संयुक्त रूप से पूछताछ करेगी। लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि आखिरकार संदिग्ध जिला मुख्यालय की सुरक्षा को पार कर कैसे सरहदी क्षेत्रों तक पहुंच जाते हैं। लगातार तारबंदी के समीप पकडे जाने वाले संदिग्धों के बाद सरहदी जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें