फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता के दर्शन के लिए जा रहे सात भक्तों की मौत, अनियंत्रित बोलेरो ने कुचला

Wed, 27 Sep 2017 10:03 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
इन दिनों चल रहे शारदीय नवरात्रों में देवी मां के मंदिरों में भक्तों का हुजूम लगा हुआ है। ऐसा ही नजारा राजस्थान कैलादेवी मंदिर में भी देखने को मिल रहा है। लेकिन यहां जब मातम छा गया जब मां कैला के दर्शन के लिए आ रहे कई पदयात्रियों को अनियंत्रित वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन




जिसमें सात भक्तों की मौत हो गई जबकि दस से अधिक भक्त गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना धौलपुर जिले के सरमथुरा में सुबह करीब बुधवार सुबह करीब तीन बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर एक बोलेरो वाहन ने मारी है।


दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक तेज गति से वाहन को दौड़ाते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन

लावारिस हालात में मिली बोलेरो

फाइल फोटो।
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल पदयात्रियों को धौलपुर ले जाया गया। जहां सात लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच प्रारंभ कर दी है।



साथ ही मृतकों के परिवार को भी सूचना दी गई है। पुलिस ने जब बोलेरो चालक की तलाश प्रारंभ की तो बोलेरो घटनास्थल के नजदीक के जंगल में मिल गई लेकिन चालक का अभी तक पता नहीं लग सका है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें