अमेरिका के कई क्षेत्र इन दिनों विनाशकारी हार्वे तूफान की चपेट में है। तूफान के कारण लाखों लोगों का जीवन प्रभावित हुआ व कई लोगों की मौत भी हो चुकी है।
इसी तूफान की चपेट में आने के कारण जयपुर के एक छात्र निखिल भाटिया की भी जान चली गई है। जानकारी के अनुसार जयपुर मानसरोवर निवासी निखिल बीते शनिवार को अपनी एक महिला मित्र के साथ ब्रायन झील पर घूमने गए थे।
लेकिन तूफान के कारण वे झील में बह गए। जिसके बाद बमुश्किल उन्हें झील से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन दो दिन बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। निखिल अमेरिका में टेक्सास ए एंड एन यूनिवर्सिटी वाटर रिसर्च पर एमएस कर रहें थे।