एक पुलिसवाले के बेटे की हरकत ने पूरे महकमे में खलबली मचा दी है। उसने चोरी की और पुलिस ने भी जाल बिछाकर उसे धर लिया।
घटना जयपुर शहर के मुरलीपुरा की है। यहां रहने वाले प्रभुदयाल मेट्रो पुलिस में हैडकांस्टेबल है। उनके बेटे विनय कुमार पर आरोप है कि उसने पड़ौस के घर से लाखों रुपए की चोरी की वारदात का अंजाम दिया है।
दरअसल उनके पड़ौसी सुरजन सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई थी कि बीते 25 सितंबर को वे रात को करीब 12 बजे बेटी को लेने एयरपोर्ट गए थे। लेकिन जब वे घर लौटे तो अलमारी खुली हुई थी और लाखों की ज्वैलरी व सामान के साथ एक आईफोन भी गायब था।
इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो पता लगा कि चोरी पड़ौस में रहने वाले विनय ने की है।