फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईफोन के कारण पुलिसकर्मी के बेटे की करतूत आई सामने

Wed, 11 Oct 2017 02:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
एक पुलिसवाले के बेटे की हरकत ने पूरे महकमे में खलबली मचा दी है। उसने चोरी की और पुलिस ने भी जाल बिछाकर उसे धर लिया।
विज्ञापन


घटना जयपुर शहर के मुरलीपुरा की है। यहां रहने वाले प्रभुदयाल मेट्रो पुलिस में हैडकांस्टेबल है। उनके बेटे विनय कुमार पर आरोप है कि उसने पड़ौस के घर से लाखों रुपए की चोरी की वारदात का अंजाम दिया है।

दरअसल उनके पड़ौसी सुरजन सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई थी कि बीते 25 सितंबर को वे रात को करीब 12 बजे बेटी को लेने एयरपोर्ट गए थे। लेकिन जब वे घर लौटे तो अलमारी खुली हुई थी और लाखों की ज्वैलरी व सामान के साथ एक आईफोन भी गायब था।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो पता लगा कि चोरी पड़ौस में रहने वाले विनय ने की है।
विज्ञापन

दो बार अॉन किया और आया नजर में

फाइल फोटो।
दरअसल सुरजन सिंह के घर से चुराए आईफोन को विनय ने दो बार आॅन किया था। जिससे उसकी लोकेशन पुलिस को मिल गई थी।

बीते पांच दिनों से पुलिस विनय पर नजर रख रही थी। मंगलवार को जब वह चोरी का सामान बेचने के लिए फोन पर बात कर रहा था तब पुलिस ने उसे दबोच लिया। इसके बाद उसने बताया कि सुरजन सिंह अपने घर का एक लॉक खुला छोड़ गए थे। उस वक्त व अपने घर की छत्त पर खड़ा होकर फोन पर बात कर रहा था।

उसने सुरजन सिंह को जाते हुए देख लिया था। इसके बाद उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें