पोर्न साइट्स बंद हो इस उम्मीद से कोटा के रहने वाले एक 12वीं कक्षा के छात्र ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। शहर के नयापुरा निवासी आकाश नरवाला ने इंदौर के एक वकील कमलेश वासवानी की ओर से पोर्न साइट्स बंद करने की याचिका में पक्षकार बनने की इच्छा व्यक्त की है।
इसी के चलते आकाश ने एक शपथ पत्र सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत किया है। शपथ पत्र में आकाश ने कहा है कि उसके दोस्तों को पोर्न साइट्स की लत लग गई है। जिससे वे काफी परेशान रहते है। आकाश के शपथ पत्र के अनुसार वह दोस्तों की पॉर्न की लत से काफी परेशान रहता है। उसके दोस्त मानसिक दीवालियापन के कगार पर पहुंच गए है। गौरतलब है कि वर्ष 2013 में इंदौर के वकील कमलेश वासवानी में इस सबंध में याचिका दायर की थी। इसके बाद केन्द्र सरकार ने कुछ पोर्न साइट्स पर बैन लगाया है। अब पोर्न साइट्स पर आगे और कैसे रोक लग सके इस पर भी सरकार एक्शन ले रही है।