फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी ने किया देहदान का संकल्प, अपने साथ 21 लोगों को भी दिलाई शपथ

Wed, 29 Nov 2017 05:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
21 लोगों के साथ देहदान पंजीकरण कार्ड दिखाते एएसपी नीतेश आर्य - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने मानव सेवा करने के उद्देश्य से देहदान का संकल्प किया है और उनसे प्रेरणा लेते हुए 21 अन्य लोग भी देहदान के लिए आगे आए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजस्थान के चुरू जिले के एएसपी नीतेश आर्य समेत 22 लोगों ने मंगलवार को एक समाजसेवी संस्था के बैनर तले आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए देहदान करने का संकल्प किया, जिनमें 6 महिलाएं भी शामिल हैं।

कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि चुरू जिले के राजगढ़ तहसील में करीब 700 लोगों से देहदान को लेकर संपर्क किया गया था, जिनमें से एएसपी नीतेश आर्य समेत 22 लोगों ने देहदान करने का घोषणा पत्र भरा। देहदान करने वालों में 16 पुरूष और 6 महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने किया था मना, बाद में उन्ही के हाथों से मिला कार्ड

अपने परिवार के साथ एएसपी नीतेश आर्य - फोटो : Amar Ujala
चुरू एएसपी नीतेश आर्य ने बताया कि देहदान करने का फैसला उन्होनें लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए लिया था, जिसके लिए उन्होनें पहले अपनी पत्नी से बात की थी। आर्य की पत्नी नीलम आर्य पहले तो उनके इस फैसले से नाखुश हो गई, लेकिन बाद में आर्य ने उन्हें इसकी महत्वता बताते हुए राजी कर लिया। एएसपी आर्य की पत्नी खुद कार्यक्रम में उपस्थित हुई और अपने हाथों से उन्हें देहदान पंजिकरण कार्ड भी दिया। 

एएसपी नीतेश आर्य के साथ देहदान करने वालों में चंद्रभान शीला (42), राकेश बाडेटिया (40), धर्मपाल शीला बिराण (48), कमलेश शीला बिराण (35), संगीता शीला बिराण (42), सुनिता बालाण (46), धर्मवीरसिंह कामाण (32), अजय बौद्ध (25), पूनम कुमारी (22), सुरेश कुमार (47), कृष्ण नांगल (48), हरिसिंह ढ़ाणी मौजी (38), पूर्णाराम बालाण (48), विनोद राजगढ़ (25), संदीप (27), रमेश कुमार ढ़ाणा (25), रामकिशन जणाऊ खारी (27), अनिता हरपालू पितराम (22), हिम्मतसिंह हरपालू (25), देवीलाल दाहिमा लाखलाण (50) ने देह दान करने की घोषणा की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें