फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी की ट्रेनिंग के दौरान रनिंग ट्रैक पर हुई मौत

Thu, 29 Jun 2017 01:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
हेमंत सिंह।
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस एकेडमी में आज सुबह एक सर्किल इंस्पेक्टर की रनिंग ट्रेक पर दौड़ते समय मौत हो गई। सीआई हेमंत सिंह कोली ने हाल ही में सीआई की लिखित परीक्षा पास की थी और ट्रेनिंग के लिए उदयपुर से जयपुर आए हुए थे।
विज्ञापन


आज सुबह आरपीए में दो किलोमीटर की फाइनल दौड़ के दौरान अचानक ही कोली ट्रेक पर गिर गए। उन्हें आनन-फानन में पास के अस्पताल ले जाया गया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार कोली हार्ट की बीमारी से पीड़ित थे।

 
Trending Videos
विज्ञापन

सीआई की मौत से पुलिस प्रशासन स्तब्ध।

आरपीए जयपुर।
गौरतलब है कि आरपीए में सब इंस्पेक्टर से सीआई बने पुलिस अधिकारियों की फिजिकल ट्रेनिंग कराई जा रही है। कोली मूलत: भीलवाड़ा के रहने वाले है और 2005 बैच के पुलिस अधिकारी थे। वहीं कोली की मौत के बाद ट्रेनिंग को लेकर भी सवाल उठने लगे है कि इस तरह की कड़ी ट्रेनिंग से पहले ​कोई फिजिकल टेस्ट एकेडमी क्यों नहीं करती है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है ​जल्द ही शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें