राजस्थान पुलिस एकेडमी में आज सुबह एक सर्किल इंस्पेक्टर की रनिंग ट्रेक पर दौड़ते समय मौत हो गई। सीआई हेमंत सिंह कोली ने हाल ही में सीआई की लिखित परीक्षा पास की थी और ट्रेनिंग के लिए उदयपुर से जयपुर आए हुए थे।
आज सुबह आरपीए में दो किलोमीटर की फाइनल दौड़ के दौरान अचानक ही कोली ट्रेक पर गिर गए। उन्हें आनन-फानन में पास के अस्पताल ले जाया गया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार कोली हार्ट की बीमारी से पीड़ित थे।