बूंदी जिले में खोए हुए बच्चों की तलाश करने के लिए पुलिस की ओर से आॅपरेशन मिलाप सोमवार से शुरू किया गया। अभियान में जिले के 18 थानों की पुलिस शामिल होगी।
जानकारी के अनुसार, आए दिन बच्चों के लापता होने के चलते पुलिस ने आॅपरेशन मिलाप नाम से खोए हुए बच्चों को ढूंढने के लिए विशेष अभियान एक महीने चलेगा। जिले के 18 थानों के पुलिसकर्मी सहित कई विभागों का इस अभियान में सहयोग लिया जाएगा। एसपी के नेतृत्व में एंटी हूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का इसमें विभिन्न थानों की पांच—पांच सदस्यीय टीम बनाई गई है। इस टीम में एक बाल कल्याण अधिकारी, एक हैड कांस्टेबल, तीन कांस्टेबल और एक इंचार्ज शामिल होगा।
ये टीमें अपने थाना इलाके में लापता हुए बच्चों को ढूंढने के लिए स्पेशल सर्च कैंपेन चलाएंगी, जिसमें स्थानीय लोगों का भी सहयोग लिया जाएगा। एक महीने तक चलने वाले इस मिलाप अभियान का उद्देश्य खोए हुए बच्चों को उनके माता—पिता या परिजनों से मिलवाना है। अभियान के तहत भीख मांगकर गुजारा करने वाले बच्चों को मुख्यतया शामिल किया गया है।