खेल-खेल में कई बार एेसी घटना घट जाती है, जो मौत का कारण बन जाती है। ऐसा ही कुछ जैसलमेर जिले के एक गांव में हुआ है। यहां झूला झूलने के दौरान बरती गई लापरवाही एक मासूम के लिए जानलेवा बन गई।
विज्ञापन
मामला जैसलमेर के सनावाड़ा गांव का है। यहां के हापूराम मेघवाल का बेटा खेत में एक पेड़ पर झूला झूल रहा था। जबकि हापूराम का परिवार खेत में काम कर रहा था। झूला झूलने के दौरान उसकी रस्सी मासूम के गले में फंस गई। इसके बाद उसका दम घुटने लगा और रस्सी निकालने के प्रयास में रस्सी का फंदा और कस गया, जिसके चलते वह अचेत हो गया।