नेताओं और मंत्रियों की बोली पर किसी की लगाम नहीं है। बात चाहे उत्तर-प्रदेश की हो या फिर राजस्थान की। जहां यूपी में सपा नेता आजम खान के बयान पर बवाल मचा है, वहीं राजस्थान में यहां के इंडस्ट्रीज मिनिस्टर राजपाल सिंह शेखावत ने दिव्यांगों का अपमान किया है।
मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भारत को लूले-लंगड़ों का देश बताया है। मंत्री शेखावत ने सांख्यिकी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि सबसे ज्यादा लूले-लंगड़े भारत में ही रहते हैं। दिव्यांगों का अपमान करने वाले बड़बोले मंत्री कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।
सरकार इन दिव्यांगों व गरीबों के लिए क्या कर रही है इसके बारे में बताने के बजाए मंत्री जी भारत की गरीबी और दिव्यांगों के अपमान के बारे में ही ज्यादा बोलते नजर आए। गौरतलब है कि राजस्थान की वसुंधरा सरकार के मंत्री और विधायक भी बेलगाम ही रहे हैं।