फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर की मां की याचिका पर कोर्ट आज सुनाएगा फैसला, कई जगह धारा 144 लागू

Fri, 30 Jun 2017 10:33 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
आनंदपाल सिंह।
विज्ञापन
गैंगस्टर आनंदपाल की मां निर्मल कंवर ने कल अपने बेटे के शव का पुन: पोस्टमार्टम कराने की याचिका दायर की थी। याचिका पर रतनगढ़ कोर्ट आज फैसला सुनाएगा।
विज्ञापन


इसी को देखते हुए कोर्ट के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं रतनगढ़ के अतिरिक्त नागौर के डीडवाना  व लाडनू में भी प्रशासन ने धारा 144 लगा दी है। जहां रतनगढ में धारा 144 चार जुलाई तक प्रभावी रहेगी।

वहीं डीडवाना व लाडनू में 14 जुलाई तक के लिए धारा 144 लगाई गई है। वहीं इससे पूर्व बृहस्पतिवार को भी इन क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन हुए है। कई सामाजिक संगठन व आनंदपाल के परिजन ने एनकाउंटर की जांच सीबीआई से कराने की मांग  को लेकर अड़े हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके परिणामस्वरुप पांच दिन भी आनंदपाल का शव रतनगढ़ मोर्चरी में रखा है। परिजनों का कहना है कि जब तक सीबीआई जांच की मांग पूरी नहीं होती वे आनंदपाल का शव नहीं लेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें