फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका का मुंह दबाकर करने लगा 'गंदी हरकत', हुआ कुछ ऐसा कि फिर सरपट भागा

Tue, 07 Nov 2017 08:40 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बच्चियों से दुष्कर्म की वारदातें दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही हैं। एक मासूम के साथ भी इसी तरह का प्रयास हुआ, लेकिन बच्ची ने हिम्मत नहीं हारी और दरिंदे को भागने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


सीकर जिले के दांतारामगढ़ थाना इलाके में 12 साल की मासूम बालिका से ज्यादती का प्रयास करने का मामला सामने आया है। बालिका के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। इस संबंध में गांव के ही युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

दांतारामगढ थाना प्रभारी ने बताया कि निमावास गांव में 12 साल की बालिका शाम को गायों को लेकर घर लौट रही थी। इस दौरान गांव का ही नरेंद्रपुरी पुत्र हरिराम वहां आया और बालिका को पकड़ लिया और मुंह दबाकर ज्यादती का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों को बताई पूरी बात

रेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
बालिका के शोर मचाने पर आस-पास के युवक दौड़कर आए तो आरोपी फरार हो गया।  इस पर बालिका ने घर आकर परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजन बालिका को लेकर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

घटना के बाद इलाके में हड़कम्प मच  गया। ग्रामीणों ने जहां पुलिस को इसकी सूचना दी वहीं अपने स्तर पर भी आरोपी की तलाश कर रहे हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें