आम आदमी जब किसी घटना के बाद स्वयं को ठगा पाता है तो शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचता है। लेकिन जब पुलिस को ही कोई बेवकूफ बना दे तो हाल क्या होगा।
ऐसा ही कुछ हुआ है राजस्थान पुलिस के साथ। जबकि एक व्यक्ति ने वीवीआईपी बनकर न केवल दौसा जिले की चार थानों की पुलिस से एस्कॉर्ट ली, बल्कि पुलिस को उसकी हकीकत पता लगने के बाद भी वह भागने में कामयाब रहा।
दरअसल, दौसा पुलिस को एक ई-मेल मिला की बिहार के एक सांसद को वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है और उन्हें जयपुर से भरतपुर जाना है। यह ई-मेल मूल रुप से झुंझुनू के रहने वाले संदीप सैनी से सांसद का सलाहकार बनकर भेजा था।