फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर कपड़े सुखाने गई लड़की की जान का दुश्मन बना पड़ौसी

Thu, 03 Aug 2017 04:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
शहर के बीचोंबीच स्थित एक कॉलोनी में हुई लड़की की हत्या ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है।  घटना बांसवाड़ा की अगरपुर कॉलोनी की है। 
विज्ञापन



दरअसल कॉलोनी में रहने वाली 18 वर्षीय वैशाली दोपहर को अपने घर की छत पर कपड़े सुखाने गई थी। लेकिन तभी उसक पड़ौस में रहने वाला युवक जगदीश छत पर आ गया। आरोपी के हाथ में धारधार हथियार था। इससे उसने वैशाली पर हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार आरोपी ने वैशाली पर कई वार किए। इस दौरान वैशाली की चीख पुकार सुनकर उसके पिता पिंकेश व पड़ौसी छत की ओर भागे। इसके बाद लहुलुहान वैशाली को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरोपी जगदीश के साथ एक अन्य युवक भी आया था। लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें