फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा बोला, मम्मी अंकल ने मेरे साथ ऐसा किया है

Thu, 17 Aug 2017 10:35 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
आरोपी
विज्ञापन
मासूमों के साथ आए दिन हो रही अनहोनी सामाजिक ताने-बाने पर सवाल लगा रही है। प्रतिदिन सामने आ रहे दुष्कर्म के मामलों में एक और मामला जुड़ गया है।
विज्ञापन


घटना जयपुर के पांच्यावाला क्षेत्र की है जहां एक आठ वर्षीय बालक के साथ पड़ौस में रहने वाले एक व्यक्ति ने कुकर्म किया। घटना बुधवार की है। मामले का खुलासा जब हुआ जब बच्चे की मां घर लौटी और उसने अपनी मां को बताया कि पड़ौस में रहने वाले अंकल ने उसके साथ बुरा किया है।

कुकर्म की जानकारी मिलने के बाद पड़ौसियों ने आरोपी को पकड़कर उसे पेड़ से बांध दिया। इसके बाद काफी देर तक उसके साथ लोगों ने मारपीट की।  इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां लौटी तो डरा-सहमा था उसका लाल

आरोपी।
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित की मां ने बताया कि वह काम पर गई थी। जब वह घर लौटी तो बच्चा काफी डरा-सहमा था।

इसके बाद बच्चे ने डरते—डरते इस घटना की जानकारी उसे दी। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्र में हुई कुकर्म की घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी रोष है।

लोगों की मांग है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो। आरोपी अलवर के राजगढ़ के रहने वाला है व इसी क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करता है।

पुलिस के अनुसार बच्चे के साथ कुकर्म आरोपी ने दोपहर दो बजे से पांच बजे के मध्य किया है। पुलिस ने देर रात्रि को पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें