फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो को मौत की नींद सुला मौके से फरार हुआ चालक

Thu, 17 Aug 2017 09:42 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
ओवर स्पीड वाहन आए दिन लोगों की मौत का कारण बन रहें हैं। कानून व्यवस्था से बेपरवाह चालक ना केवल राजमार्गों पर अपितु भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी मौत की गति से वाहन चला रहें है।
विज्ञापन


राजस्थान के जैसलमेर में हुए एक हादसे ने दो युवकों को मौत की नींद सुला दिया। जबकि इन्हें टक्कर मारने वाला चालक मौके से फरार हो गया है।

जानकारी के अनुसार बाइक से शहर की आ रहे सुमित सिंह व जितेन्द्र माली को एक बोलेरो गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। एक्सीडेंट के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को जवाहर चिकित्सालय पहुंचाया गया।

जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सड़क हादसे की जानकारी मिलने पर अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और आरोपी चालक को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग करने लगे।
विज्ञापन


इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। जबकि मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें