फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांसवाड़ा में आज फिर बंद, प्रशासन ने लगाई धारा 144

Thu, 08 Jun 2017 08:59 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
बांसवाड़ा में कर्फ्यू
विज्ञापन
बांसवाड़ा में पिछले माह हुए उपद्रव के दौरान शहर कई दिन कर्फ्यू की चपेट में रहा था। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इसी उपद्रव के दौरान पुलिस कई लोगों पर मुकदमे दर्ज किए। अब इन्हीं मुकदमों को वापस लेने की मांग के चलते बृहस्पतिवार को बांसवाड़ा में बंद का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन


यह बंद मानवाधिकार मंच व व्यापारिक संगठनों की ओर से बुलाया गया है। बंद के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय वारदात नहीं हो इसके लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद के अनुसार शहर में धारा 144 लागू रहेगी।

इसके अतिरिक्त बंद के दौरान पेट्रोल पंपों को भी बंद रखने का निर्णय ऐसोसिएशन की ओर से लिया गया है। बंद को देखते हुए शहर में तीन जिलोंं के पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विशेष फोर्स की पांच कंपनियां पहले से बांसवाड़ा में मौजूद है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मानवाधिकार मंच का आरोप है कि पुलिस ने कई निर्दोष लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए है। जिसके कारण उनके परिवारजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। इससे पूर्व जिला प्रशासन को इस सबंध में ज्ञापन भी सौंपा जा चुका है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें