फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'थोड़ी देर में होने वाला है आनंदपाल का एनकाउंटर', पोस्ट ने पहुंचाया जेल

Tue, 27 Jun 2017 11:42 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फेसबुक पोस्ट।
विज्ञापन
गैंगस्टर आनंदपाल के एनकाउंटर से ठीक पहले जोधपुर के एक व्यक्ति की फेसबुक पर डाली गई पोस्ट ने एनकाउंटर पर ही सवालिया निशान लगा दिए थे। लेकिन पुलिस जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। यही नहीं, पोस्ट करनेवाला जेल पहुंच गया।
विज्ञापन


दरअसल जोधपुर निवासी वीरेन्द्र कुमार ने 24 जून की रात्रि करीब 10.30 बजे अपने फेसबुक प्रोफाइल पर एक सामान्य पोस्ट किया। इसके कुछ देर बाद ही चूरू के मालासर में गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर में मारा गया।

इसके बाद 25 जून को सुबह वीरेन्द्र कुमार ने रात्रि को डाली गई पोस्ट को एडिट करते हुए लिख दिया कि थोड़ी देर में होने वाला है, आनंदपाल का एनकाउंटर। जिससे कि एनकाउंटर की विश्वसनीयता को लेकर सवाल खड़े हो गए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

आरोपी ने मानी गलती, पुलिस ने की ये अपील

आनंदपाल सिंह।
इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 26 जून को वीरेन्द्र कुमार को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि उसने पुरानी पोस्ट को ​एडिट किया था और मुझे मामले की ज्यादा जानकारी नहीं है।

वीरेन्द्र ने पुलिस से कहा ही यह सब उसने गलती से किया है और इसका मुझे पछतावा भी है। वहीं जोधपुर के एसपी ग्रामीण ने डॉ. रवि ने सोशल साइटस पर जो भ्रमित करने वाले मैसेज या पोस्ट आती है, तो उनसे सावधान रहें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें