फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन सम्राट ने बरसाया भक्ति रस

Fri, 17 Mar 2017 08:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अनुप जलोटा प्रस्तुति देते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भजन सम्राट अनूप जलोटा शुक्रवार को एक कार्यक्रम के तहत जयपुर में मौजूद थे। उन्होंने भजनों की रसधारा बहाकर श्रोताओं को अपने रंग में रंग लिया। आदर्श नगर सूरज मैदान में शुक्रवार को शाम गायक अनूप जलोटा ने भक्तिमय गायिकी से श्रोताओं पर भक्ति रस बरसाया। उनकी प्रस्तुतियों ने जमकर तालिया बटोरी।
विज्ञापन


अनूप जलोटा ने अपने चिरपरिचित अंदाज से अपनी गायन प्रस्तुति देना शुरू किया तो आरंभ से ही समां बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान जलोटा ने 'रंग दे चुनरिया..., 'ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मग्न... 'जाना था गंगा पार प्रभु केवट की नाव... गाकर वाहवाही लूटी। उसके बाद चले भजनों का जैसे सिलसिला ही चल पड़ा। उन्होंने  'जग में सुंदर है दो नाम चाहे कृष्ण कहो या राम... 'चदरिया झीनी रे झीनी... जैसे लोकप्रिय भजनों को भी प्रस्तुत किया।

अनूप जलोटा ने अपनी आवाज के जादू से न केवल वाहवाली लूटी ब्लिक भक्ति से भरपूर माहौल भी पैदा कर दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हॉगकांग, बैंकाक, दुबई, लंदन, मॉरिशस, न्यूयॉर्क, जापान, सिंगापुर आदि जगहों से वैश्य समाज के प्रमुख लोगों ने भी शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

    


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें