दंपत्ति ने की खुदकुशी, वीडियो रिकॉर्ड कर बताई आत्महत्या की वजह
- फोटो : erlc.com
अजमेर शहर के प्रतिष्ठित ठेकेदार अनूप गोयल ने विजयलक्ष्मी पार्क में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। परिजनों ने आनन फानन में उसे जेएलएन अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार ठेकेदार गृह क्लेश के चलते फांसी लगाने की बात सामने आ रही है।
कोतवाली थानाधिकारी बनवारी लाल मीणा ने बताया कि ठेकेदार अनूप गोयल ने देर रात विजयलक्ष्मी पार्क स्थित कमरे में जाकर फांसी लगा ली। अनूप की पत्नी अचानक वहां पहुंच गई और उसने अन्य परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने अनूप को तुरंत फांसी के फंदे से उतारकर जेएलएन अस्पताल पहुंचाया जहां उसे इलाज दिया गया।
अनूप के फांसी लगाने की खबर मिलते ही शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल, महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, पूर्व भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज जैन सहित कई लोगों ने अस्पताल पहुंचकर कुश्लक्षेम जानी और चिकित्साधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि गृह क्लेश से अनूप पिछले कई दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था और इससे व्यथित होकर ही उसने यह कदम उठाया है।